Ichr Name
AZADI
National Emblem

प्रकाशन सहायता

1. इतिहास विषय से सम्बंधित कार्य के सन्दर्भ में शोध परियोजना समिति द्वारा निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत प्रकाशन सहायिकी अनुदान प्रदान किया जाता है।

(क) पी.एचडी. थीसिस।

(ख) मोनोग्राफ एवम् अन्य शोध कार्यI

(ग) सेमिनार/अधिवेशन/संगोष्ठी की कार्यवाही I

(घ) आलोचनात्मक संपादित/अनुवादित मूल स्त्रोत सामग्री I

(ङ) सन्दर्भ सूची एवम् प्रलेखन कार्य I

(च) जर्नल्स।

(छ) शोध-संबंधी कोई अन्य कार्य I

(ज) इतिहास विषय से सम्बंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य का अंग्रेजी अथवा अन्य किसी भारतीय भाषा में अनुवादI

2. प्रकाशन सहायिकी अनुदान के लिए आवेदक निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही प्रेषित करें। उक्त कार्य के अंग्रेजी एवम् हिंदी भाषा के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा में प्रस्तुत किए जाने की स्थिति में सुन्दर, सुपाठ्य ढंग से प्रस्तुत प्रति ही स्वीकृत की जाएगी I

 

Top